Jamshedpur Women’s University Convocation 2025: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 19 नवंबर को, 1068 छात्राओं को मिलेगी उपाधि

जमशेदपुर:  जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 19 नवंबर को होने वाले तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को सिदगोड़ा परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के निर्देशन में हुई इस बैठक में विश्वविद्यालय के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में शहर के प्रमुख प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

प्रॉक्टर डॉ. सुधीर कुमार साहू ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने कहा कि “विश्वविद्यालय समयबद्ध परीक्षा, त्वरित परिणाम और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध है।” उन्होंने मीडिया द्वारा छात्राओं की उपलब्धियों को लगातार उजागर करने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

 

महामहिम राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन का समय संशोधित कर 12:45 बजे किया गया है। सभी आमंत्रितों को 12 बजे तक एवं सभी डिग्री प्राप्त करने वाली छात्राओं को सुबह 10 बजे तक XLRI ऑडिटोरियम पहुँचने का निर्देश दिया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने समय परिवर्तन के अनुरूप सभी व्यवस्थाएँ पुनः व्यवस्थित कर ली हैं।

1068 छात्राओं को मिलेगी उपाधि
परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रमण्यम ने बताया कि इस वर्ष 1068 छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। अब तक 713 छात्राओं ने दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण कराया है। समारोह में 25 छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं 17 रैंक होल्डर्स को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

विशेष डिज़ाइन वाले स्वर्ण पदक
प्रत्येक स्वर्ण पदक 40 ग्राम शुद्ध चाँदी पर सोने की कोटिंग से बनाया गया है। पदक के बॉक्स पर विजेता छात्रा का नाम अंकित रहेगा। सभी स्वर्ण पदक विजेता और रैंक होल्डर्स अपने अभिभावकों के साथ समारोह में शामिल हो सकेंगे।

ड्रेस कोड और स्थल की तैयारियाँ पूरी
दीक्षांत समारोह के लिए छात्राओं का निर्धारित ड्रेस कोड—
सफेद सलवार-सूट + लाल दुपट्टा, या
सफेद/क्रीम साड़ी + लाल बॉर्डर अनिवार्य रखा गया है।
XLRI ऑडिटोरियम की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मंच, तकनीकी व्यवस्था और प्रोटोकॉल की अंतिम जाँच भी कर ली गई है।

डॉ. रेखा झा मेडल: श्रद्धांजलि और सम्मान
कुलपति ने इस वर्ष प्रदान किए जाने वाले “डॉ. रेखा झा मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इकोनॉमिक्स” का उल्लेख किया। यह मेडल दिवंगत डॉ. रेखा झा की स्मृति में उनके पति वरुण झा द्वारा प्रदान किया जाता है। इस वर्ष यह सम्मान PG अर्थशास्त्र की टॉपर श्रद्धा सिन्हा को मिलेगा। उन्हें प्रमाण पत्र और 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

स्मारिका का अनावरण राज्यपाल करेंगे
प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस वर्ष की स्मारिका की जानकारी भी साझा की गई। इसमें एनईपी इंटर्नशिप, खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उभरते प्रतिभाओं की उपलब्धियाँ दर्ज हैं। स्मारिका का औपचारिक अनावरण दीक्षांत समारोह के दिन राज्यपाल करेंगे। कार्यक्रम का समापन अंग्रेज़ी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा टाइटस द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट और मोक्ष की प्राप्ति होती है- सूदर्शनाचार्य महाराज

    बिष्टुपुर में जालंधर वध और द्वादश ज्योतिर्लिंगों की कथा का वर्णनजमशेदपुर : शिव महापुराण में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का वर्णन अत्यंत पावन और कल्याणकारी है, जो शिव के ज्योति स्वरूप का…

    Spread the love

    Potka : तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, चालक फरार

    पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता–टाटा मुख्य मार्ग पर मोहलडीह स्थित पूर्व विधायक मेनका सरदार के आवास के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक वृद्ध…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time