Jamshedpur: सुदूर गांवों में मलेरिया जांच अभियान शुरू, 4 लोग संक्रमित

जमशेदपुर:  डुमरिया प्रखंड के भीतर आमदा सीएचसी के तहत सुदूरवर्ती चाम्बुचटानी, रानीझरना और सुनूडुर टोलो में मलेरिया जांच हेतु मेडिकल टीम पहुँची। यह अभियान उपायुक्त के निर्देशानुसार चलाया गया।

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धवड़िया के नेतृत्व में चिकित्सक डॉ. सुजीत झा और एम.पी.डब्ल्यू. टीम ने गांव टोलो में जाकर लोगों की मलेरिया जांच की। जांच के दौरान दर्जनभर संदिग्ध मलेरिया मरीजों से सैंपल लिए गए, जिनमें से 4 लोग मलेरिया संक्रमित पाए गए। बाकी सैंपल संग्रहित कर लैब में जांच के लिए भेज दिए गए। संक्रमित लोगों को मौके पर आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई गई।

उपरोक्त गांव आमदा सीएचसी से लगभग 16 किलोमीटर दूर, पहाड़ी क्षेत्र में और उड़ीसा बॉर्डर के पास स्थित हैं। जिले के ये सुदूर इलाके स्वास्थ्य पहुंच की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण माने जाते हैं।

डॉ. मृत्युंजय धवड़िया ने कहा, “अगले एक सप्ताह तक हमारी टीम इस इलाके में कैंप लगाएगी। हमारा उद्देश्य जिले से मलेरिया का पूर्ण उन्मूलन करना है।” मलेरिया रोकथाम और इलाज के लिए टीम नियमित जांच और दवाई वितरण के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time