Jamshedpur: जुबली पार्क में बीच सड़क पर पत्नी ने पति को जमकर धुना, पैसे मांगने पर बढ़ा विवाद

जमशेदपुर:  बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबली पार्क के पास मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चाय दुकान चलाने वाली महिला ने बीच सड़क पर अपने पति की जमकर पिटाई कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपनी रोज की तरह दुकान पर काम कर रही थी। तभी उसका पति वहाँ पहुँच गया और दुकान की कमाई में से पैसे मांगने लगा। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच बहसबाजी हुई, जो देखते-देखते हिंसक रूप ले बैठी।

महिला का आरोप है कि उसका पति न तो काम करता है और न ही घर खर्च में हाथ बंटाता है। इसके उल्टा वह रोजाना महिला और बच्चों को गंदी-गंदी गालियाँ देता है। महिला ने बताया कि पति की हरकतों से वह काफी परेशान है और रोज़ाना झगड़ों से तंग आ चुकी है।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि पति लगातार महिला को अपशब्द कह रहा था। गुस्से में आकर महिला ने सड़क पर ही उसकी पिटाई कर दी।

इस दौरान महिला का छोटा बच्चा रोते हुए अपनी मां से विनती करता सुना गया – “मां छोड़ दो, पुलिस आ जाएगी।” लेकिन महिला रुकी नहीं और सार्वजनिक रूप से अपने पति से कह दिया कि अब वह उसके साथ किसी भी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहती। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और दोनों को अलग किया। घटना के बाद इलाके में हल्की अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पटमदा के जंगल में मिले युवक के शव की पहचान, परिवार में मातम

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time