Kandra : लिव इन में रह रही महिला कुंए में लगाई छलांग, मौत

कांड्रा : कांड्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में बुधवार को सुबह करीब 6 बजे एक महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान चांडिल के रुचाप गांव निवासी रूपा देवी के रूप में हुई है। वह पिछले चार वर्षों से रोशन कुमार सिन्हा नामक युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो नेता कृष्णा बास्के स्थल पर पहुंचे। स्थानीय युवकों की मदद से रूपा देवी को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर कांड्रा थाना की पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : बर्मामाइंस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कथित अपराधी शाहबाज गिरफ्तार, तीन अवैध हथियार बरामद

जानकारी के अनुसार रूपा देवी और रोशन कुमार मंगलवार को ही पदमपुर स्थित बबलू बास्के के घर में किराए पर रहने आए थे। रोशन कुमार मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले का निवासी है और एसआईजी सिक्योरिटी एजेंसी में कार्यरत है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे रोशन खाना खाकर ड्यूटी पर चला गया था। बुधवार सुबह अचानक रूपा देवी घर से बाहर निकलीं और कुएं की ओर बढ़ गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उन्होंने कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, पर उनकी जान नहीं बच पाई। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। कांड्रा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ‘भाई-भाई होटल’ के समीप साकरा पंचायत के गोंड़गी गांव निवासी बुजुर्ग बाना…

Spread the love

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी बरसोल पुलिस

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरघाटा चौक के समीप एनएच 49 पर गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time