जमशेदपुर: जमशेदपुर के JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार के बाहर बुधवार शाम अचानक दो ग्रुप के बीच हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम 6 बजे के आसपास कुछ स्टूडेंट्स गेट के पास खड़े थे, तभी 6–7 युवक वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई में बदल गई।
मारपीट शुरू होते ही बाहरी ग्रुप के युवक भागने लगे, लेकिन उनमें से एक युवक भीड़ में फंस गया। दूसरे ग्रुप के लड़कों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। अचानक हुई झड़प से आसपास खड़े लोगों में दहशत फैल गई और कुछ ही मिनटों में बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। कई लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं कि किसी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है या नहीं। लड़ाई की वजह का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद किसी छोटी बात को लेकर शुरू हुआ था, जो तेजी से बिगड़ गया।
घटना का वीडियो कुछ लोगों द्वारा मोबाइल से बनाए जाने की चर्चा है। यह फुटेज जांच में पुलिस की मदद कर सकता है। कॉम्प्लेक्स के आसपास शाम को युवाओं की भीड़ रहती है। ऐसे में इस तरह की मारपीट से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस जल्द ही दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ा सकती है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: MGM में मोक्ष वाहन खराब – टोकन सिस्टम कमजोर, उपाधीक्षक ने दिए त्वरित सुधार के निर्देश
There is no ads to display, Please add some



















































