Jamshedpur: MGM में मोक्ष वाहन खराब – टोकन सिस्टम कमजोर, उपाधीक्षक ने दिए त्वरित सुधार के निर्देश

जमशेदपुर:  एमजीएम अस्पताल में बुधवार को उपाधीक्षक डॉ. जुझार मांझी ने एंबुलेंस संचालन, टोकन सिस्टम और होमगार्ड जवानों की तैनाती को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कई महत्वपूर्ण खामियां सामने आईं, जिन पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

अस्पताल में कुल चार एंबुलेंस संचालित हो रही हैं, जबकि दो एंबुलेंस मरम्मत में हैं। इससे आपातकालीन मरीजों को ले जाने में दिक्कतें आ रही हैं।
मोक्ष वाहनों की स्थिति और भी चिंताजनक पाई गई — तीन में से केवल एक वाहन ही चालू है। दो वाहन बंद पड़े होने पर डॉ. मांझी ने नाराजगी जताई और इन्हें जल्द दुरुस्त करने का आदेश दिया।

बैठक में यह बात भी सामने आई कि कई होमगार्ड जवान समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे और बायोमेट्रिक उपस्थिति का पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर उपाधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर जवान समय से पहुंचे और अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज करें।

ओपीडी में चल रहे टोकन सिस्टम की समीक्षा में पाया गया कि कई विभागों में यह व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू नहीं हुई है। इससे मरीजों को पंजीकरण और इलाज में अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। डॉ. मांझी ने सभी विभागों के सिस्टर-इंचार्ज को निर्देश दिया कि टोकन सिस्टम को तुरंत और पूरी तरह लागू किया जाए, ताकि मरीजों को क्रमबद्ध सेवा मिले। बैठक के अंत में उपाधीक्षक ने सभी विभागों को चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राज्यपाल संतोष गंगवार ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में छात्राओं को दी उपाधि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time