Jamshedpur : राज्यपाल संतोष गंगवार ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में छात्राओं को दी उपाधि

  • बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर, विकसित भारत@2047 के लिए प्रेरक संदेश

जमशेदपुर : माननीय राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में छात्राओं को उपाधि प्रदान की। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि बेटियों की शिक्षा किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है। उन्होंने उपाधि प्राप्त सभी छात्राओं को हार्दिक बधाई दी और यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताते हुए उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह इंटरमीडिएट कॉलेज से पूर्ण विश्वविद्यालय बनने तक महिला शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरक कहानी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी विधानसभा के बारीडीह में विधायक पूर्णिमा साहू ने 38 लाख की योजनाओं का शुभारंभ

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की उपलब्धियों ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, कौशल विकास और महिला उद्यमिता कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की बेटियाँ आज विश्व-स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और झारखंड की बेटियाँ इस दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने दीक्षांत समारोह में यह भी कहा कि उपाधि केवल शिक्षा का समापन नहीं, बल्कि जीवन की एक नई यात्रा की शुरुआत है। छात्राओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर सीखते रहने की प्रवृत्ति को जीवन का आधार बनाने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अवसर परिश्रम और संकल्प से ही हासिल होते हैं। उन्होंने राज्य में पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या लड़कों से अधिक होने को राज्य की उभरती नारी-शक्ति का प्रमाण बताया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पोटका की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा : विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

नारी शिक्षा और कौशल विकास से झारखंड में महिला सशक्तिकरण को मिलेगा और बल

राज्यपाल-सह-कुलाधिपति ने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित कक्षाएँ, समय पर परीक्षाएँ और परिणाम सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर महिला शिक्षा का आदर्श केंद्र बनाने का संकल्प व्यक्त किया। सभी उपाधि प्राप्त छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की प्रतिभाशाली बेटियाँ विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, शिक्षक और छात्राएँ उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time