जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जाम से राहत दिलाने के लिए शनिवार को बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान साकची गोलचक्कर से आमबगान चौक तक चला, जहां बड़ी संख्या में ठेला-खोमचा, फुटपाथी दुकानें और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां हटाई गईं।
अभियान शुरू होते ही पूरे मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कई दुकानदारों और फुटपाथ वेंडरों को अपनी दुकानें हटानी पड़ीं। सड़क पर खड़ी गाड़ियों के कारण भी जाम की स्थिति बन रही थी, जिन्हें हटाने के लिए बार-बार चेतावनी दी गई।
अभियान का नेतृत्व जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि टीम का उद्देश्य सड़क को सुगम और सुरक्षित बनाना है, और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सड़क किनारे खड़े चार पहिया वाहनों के चालकों से गाड़ियां हटाने का अनुरोध किया गया। लेकिन बार-बार चेतावनी देने के बाद भी कई चालक नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने गाड़ियों की हवा छोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसी दौरान कई अनलॉक छोड़ी गई बाइकों की भी हवा निकाली गई। टीम के अनुसार, कार्रवाई के बाद भी कई ठेले-खोमचे वाले फिर से सड़क पर दुकानें लगा लेते हैं। ऐसे मामलों में दोबारा उन्हें चेतावनी देकर हटाया गया।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: मौसमी भट्टाचार्य ने अपने सालगिरह के सिल्वर जुबली पर किया स्वैच्छिक रक्तदान


















































