बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बनकटा पंचायत स्थित कैमी गांव में स्थानीय विधायक समीर महंती ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह नाली मजना तालाब से पुरुषोत्तम मन्ना के घर तक बनाई जाएगी। यह नया निर्माण गांव की वर्षों पुरानी जल निकासी और जलभराव की समस्या को दूर करने में मदद करेगा।
विधायक ने दिया तेज विकास का आश्वासन
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि यह नाली निर्माण उनके मुख्य चुनावी वादों में शामिल था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति देना है, ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं बिना बाधा मिल सकें।
ग्रामीणों ने जताया आभार
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने नाली निर्माण की शुरुआत पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उन्हें जलभराव, गंदगी और बदबू से बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर कई स्थानीय नेता और पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुना होता, पप्पू कर, जयंत कर, राजू मन्ना, ऋतिक कर, अरुण बारिक, चंदन कर, अंतर्यामी कर, बंकिम चंद्र कर, सुजय डागूआ और सुमित मैती समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जमशेदपुर में योजना–सरकार–द्वार कार्यक्रम में अनियमितताएँ, फॉर्म की कालाबाजारी के आरोप


















































