Jamshedpur: जुगसलाई फायरिंग मामले का छह घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के जुगसलाई पुलिस ने महज छह घंटे में फायरिंग के मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में 22 नवंबर को जेल से हाल ही में रिहा हुए अपराधी सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार (24) और उनके साथी रॉकी मिश्रा (28) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि सन्नी सिंह और रॉकी मिश्रा की निशानदेही पर एक लोडेड देसी पिस्तौल और दो जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि सन्नी सिंह अपना अलग गैंग तैयार करना चाहता था और क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित कर रहा था। वहीं, मामले में शामिल तीन अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इनमें शामिल हैं:

राहुल सिंह उर्फ अंतिम पाई – छपरहिया मोहल्ला, जुगसलाई
सुजल कुमार गुप्ता – जुगसलाई पानी टंकी के पास
अभिषेक कुमार उर्फ आजाद गिरी – बागबेड़ा, बजरंग टेकरी

पुलिस के अनुसार, सन्नी सिंह ने जेल में रहते हुए दीपक सिंह और उनके परिवार को सहयोग नहीं करने का बदला लेने के लिए फायरिंग की। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। सन्नी सिंह पर हत्या समेत 6 मामले दर्ज हैं। रॉकी मिश्रा पर अटेंप्ट टू मर्डर समेत 2 मामले दर्ज हैं।

अभी भी तीन अन्य अभियुक्तों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम सक्रिय है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही सभी दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: आजादनगर में चोरी का खुलासा आर्थिक तंगी में रचा था अपने घर में चोरी का झूठा षड्यंत्र, गिरफ्तार 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time