Jamshedpur: आजादनगर में चोरी का खुलासा आर्थिक तंगी में रचा था अपने घर में चोरी का झूठा षड्यंत्र, गिरफ्तार

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में बागान शाही रोड नंबर 7 के एक घर चोरी के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता वकार अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से सोने की एक चेन, चार कानबाली और सोने की एक अंगूठी जब्त की गई है।

 

उद्भेदन की जानकारी देते हुए पटमदा डीएसपी ने बताया कि इस मामले में सिटी एसपी के निर्देशन और पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वादी को संरक्षण में लेकर गहन पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान वादी वकार अहमद ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब होने के कारण तनाव में आकर उसने 22 की रात जब पूरा परिवार सो रहा था, चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसने अपनी घर में चोरी का झूठा आरोप रचा, जबकि उसके घर में कोई चोरी नहीं हुई थी।

पुलिस ने कुल 1.50 लाख रुपये मूल्य के गहने जब्त किए हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time