चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह टाटा-रांची (एनएच-33) के चिलगू के पास दो कारों की जोरदार टक्कर हुई। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों कारें रांची की ओर से जमशेदपुर जा रही थीं। चिलगू के पास स्पीड ब्रेकर आते ही आगे वाली कार ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे से आ रही दूसरी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें सड़क के दोनों छोरों पर जा गिरीं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
There is no ads to display, Please add some


















































