Jamshedpur: पोटका में दर्दभरा मामला – अपाहिज बेटे और अंधे पति को अकेले संभाल रही बूढ़ी मां, इलाज को तरस रहा परिवार

जमशेदपुर:  किसे पता था कि जिस बेटे को माता–पिता ने बुढ़ापे का सहारा समझा, वही एक दिन खुद बिस्तर पकड़ लेगा और पूरे परिवार को बेसहारा कर देगा। पोटका के पुटलुपुंग निवासी पंचानन मंडल वर्ष 2008 से अज्ञात बीमारी के कारण अंधे और लगभग बधिर हो चुके हैं। ना वे ठीक से देख पाते हैं, ना सुन पाते हैं। घर में उनके सहारे सिर्फ़ पत्नी मुकुल मंडल और बेटा दुलाल मंडल (28) थे।

घर की गाड़ी जैसे–तैसे चल रही थी कि अचानक अगस्त 2024 में बड़ा हादसा हो गया। हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप रात 11 बजे एक हाईवा ने दुलाल को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दुलाल का उपचार ग्रामीणों की मदद से ओड़िशा में कराया गया, मगर हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। अब दुलाल पूरी तरह अपाहिज, दोनों पैरों से लाचार होकर पिछले 13 महीने से बिस्तर पर पड़े हैं।

दुलाल रोते हुए कहते हैं—“अगर मेरे पिता ठीक होते, तो मेरा इलाज जरूर करा पाते।” बूढ़ी मां मुकुल मंडल एक साथ अंधे–बहरे पति और अपाहिज बेटे की देखभाल करते–करते पूरी तरह टूट चुकी हैं। घर में न पैसे हैं, न जमीन–जायदाद जिसे बेचकर इलाज कराया जा सके। उन्होंने बताया—“इलाज के लिए चारों ओर हाथ फैलाए, लेकिन अब लोग भी तंग आ गए। हम नहीं जानते आगे कैसे जी पाएंगे।”

आज एक समय ऐसा है कि इस परिवार का सहारा बना दुलाल भी खुद सहारे की उम्मीद में है। बूढ़ी मां की आंखें भर आती हैं—“अगर कोई फरिश्ता मिल जाए जो मेरे बेटे का इलाज करा दे… ताकि वह फिर से खड़ा होकर हमें संभाल सके।”

परिवार ने सरकार, समाजसेवियों और आम लोगों से आर्थिक सहायता की अपील की है, ताकि दुलाल मंडल का उचित इलाज हो सके और यह परिवार फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा – चलते टेंपो में लगी आग, दो ब्लास्ट से दहशत

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time