Jamshedpur: पानी के अवैध कनेक्शन काटने पहुंची JUSCO, भुइयाँडीह में बस्तीवासियों ने किया हंगामा

जमशेदपुर:  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की भुइयाँडीह कल्याणनगर बस्ती में मंगलवार को टाटा स्टील युएसआईएल (JUSCO) की टीम के पानी के अवैध कनेक्शन काटने पहुंचने पर बस्तीवासियों ने एकजुट होकर विरोध किया। लगभग एक घंटे तक हंगामा चलता रहा और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बस्ती समेत आसपास के कई क्षेत्रों में JUSCO के माध्यम से वैध पानी कनेक्शन लेने की अनुमति दी गई थी। कई लोगों ने फॉर्म भी भरे, लेकिन अब तक कोई वैध कनेक्शन नहीं मिला। इस वजह से लोग अवैध कनेक्शन पर निर्भर हो रहे थे, जो विवाद का मुख्य कारण बना।

हंगामा की सूचना पर जमशेदपुर पूर्वी विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया। बाद में JUSCO के पदाधिकारियों के साथ सफल वार्ता की गई।

वार्ता के बाद गुंजन यादव ने कहा कि अगले एक महीने तक किसी भी अवैध कनेक्शन को नहीं काटा जाएगा। JUSCO के रेट सरल कर बस्ती में कैम्प लगाया जाएगा, जिससे नए कनेक्शन दिए जाएंगे जिन लोगों ने पहले फॉर्म भरे थे, उन्हें भी इसी दौरान वैध पानी कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद बस्तीवासियों ने विरोध बंद कर दिया और शांत हो गए।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सोनारी में “कृष्णा वीडियो” का  उद्घाटन

    जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य (आईडी संख्या 327/23-24) और ‘कृष्णा वीडियो’ के संचालक  मालिया महानंदा  के नए स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक स्टूडियो…

    Spread the love

    Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

    बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time