जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर–5 स्थित जयप्रभा कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मनी झा (80 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपनी बेटी के घर में रहती थीं। उनके पति का निधन पहले ही हो चुका था।
परिजनों के अनुसार मनी झा लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को ही वह अस्पताल से छुटकर घर लौटी थीं। रात में भोजन के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने चले गए।
सुबह जब परिजन उनके कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने महिला को अपनी साड़ी के पल्लू से बने फंदे में लटका पाया। घबराकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत महिला को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: मानगो–पारडीह रोड पर दोबारा शुरू हुआ फ्लाईओवर निर्माण, नई ट्रैफिक योजना लागू




















































