जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र पोटका थाना अंतर्गत खड़ियासाई गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग गौरी मुंडा का इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में निधन हो गया। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया, वहीं अंतिम संस्कार भी आज ही किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को गौरी मुंडा घर में अलाव ताप रही थीं, तभी उनकी साड़ी में आग पकड़ गई। इस कारण वह गंभीर रूप से झुलस गईं, जिसके बाद परिजन उन्हें एमजीएम अस्पताल ले गए। 26 नवंबर की रात अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: बीमारी से परेशान 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या
There is no ads to display, Please add some


















































