Jamshedpur: घाटशिला के राजाबासा में शुरू हुई विद्युत आपूर्ति, 6 परिवारों को मिला उज्जवल झारखंड योजना का लाभ

जमशेदपुर:  घाटशिला प्रखंड के राजाबासा गांव के एक टोला में मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत आज से विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है। इस योजना के अंतर्गत अब बिजली सुविधा से वंचित 6 परिवारों को कनेक्शन प्रदान किया गया, जिस पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने राजाबासा गांव का दौरा कर योजना के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी 6 परिवारों को सुरक्षित और सुचारू विद्युत सुविधा मिले और भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी अन्य स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना। मौके पर मौजूद घाटशिला बीडीओ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी परिवार मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: भुईयांडीह में अतिक्रमण हटाने का विरोध, दुलाल भुइयां ने किया हाईकोर्ट जाने का ऐलान

Spread the love

Related Posts

Municipal Elections : सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे जुगसलाई, बलबीर कौर को जिताने की अपील की

जमशेदपुर  : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर के समर्थन में रविवार को सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह…

Spread the love

Municipal Elections  : जुगसलाई में पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने खोला चुनाव कार्यालय, जीत के प्रति आश्वस्त

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या तीन से पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने पुरानी बस्ती रोड में चुनाव कार्यालय खोला. कार्यालय का उद्घाटन स्टेशन रोड गुरूद्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *