Bahragora: NH-49 पर बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर घायल

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर मटिहाना गांव के पास शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस हादसे में गुड़ाबांदा के हड़ियान निवासी हीरो मुंडा (45) और भद्र मुंडा (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों खंडामौदा से अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे।

मटिहाना के पास सामने से आ रही एक बाइक से इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि दोनों सवार सड़क पर बुरी तरह घायल होकर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से भाग निकला।

घटना देखते ही स्थानीय लोग बिना देर किए घायलों की मदद को पहुंचे। उन्होंने तुरंत 108 एम्बुलेंस को कॉल किया और प्राथमिक मदद देने की कोशिश की।
ग्रामीणों की तेजी के कारण दोनों घायलों को तुरंत सीएचसी बहरागोड़ा पहुंचाया गया।

स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए दोनों को उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर प्रेमी ने लगाई फांसी, कुछ दिनों से चल रहा था विवाद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Jamshedpur : आशा लकड़ा के बयान पर विफरा माझी पारगना माहाल, कहा- आदिवासी समाज की धार्मिक पहचान पर टिप्पणी करना उचित नहीं

जनगणना से पहले धर्म कोड को मान्यता दिलाने की मांग जमशेदपुर :  दिसोम जाहेरथान, करनडीह में माझी पारगना माहाल पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था धाड़ दिशोम की महत्वपूर्ण बैठक देश परगना बाबा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time