जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदुमपुर में राजेश प्रधान (35) ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर सदर अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने मृतक को मृत घोषित किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, राजेश मानसिक रूप से परेशान थे और उनका इलाज रांची में चल रहा था। पहले वह राशन दुकान में काम करते थे, लेकिन मानसिक स्थिति बिगड़ने के बाद घर पर ही रहने लगे थे।
राजेश के घर में उनकी मां, पत्नी और एक बेटा रहते हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: टाटा लीज जमीन पर मस्जिद निर्माण विवाद तेज, 10 दिसंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो धरना !
There is no ads to display, Please add some


















































