Jamshedpur: परसुडीह में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदुमपुर में राजेश प्रधान (35) ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर सदर अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने मृतक को मृत घोषित किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, राजेश मानसिक रूप से परेशान थे और उनका इलाज रांची में चल रहा था। पहले वह राशन दुकान में काम करते थे, लेकिन मानसिक स्थिति बिगड़ने के बाद घर पर ही रहने लगे थे।

राजेश के घर में उनकी मां, पत्नी और एक बेटा रहते हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: टाटा लीज जमीन पर मस्जिद निर्माण विवाद तेज, 10 दिसंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो धरना !

 

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time