बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा गांव में शनिवार से श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु के नवकेलबर की पाँचवीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक उत्सव प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपराओं और मंत्रोच्चारण के बीच हुई।
उत्सव का शुभारंभ स्वर्णरेखा नदी घाट से निकाली गई 200 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पवित्र जल से भरे कलशों को मंदिर परिसर स्थित यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया, जहां पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम में पुरी, ओडिशा से आए पुरुषोत्तम नंद और अन्य प्रतिष्ठित पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ, पूजा और अनुष्ठान संपन्न कराए। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल छाया रहा।
उत्सव को सफल बनाने के लिए मौदा गांव के सभी ग्रामवासी एकजुट होकर तैयारी और आयोजन में लगे हुए हैं। यह गांव की सामाजिक सद्भाव और एकता का शानदार उदाहरण है।
There is no ads to display, Please add some


















































