Ranchi: सिल्ली में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, छात्रवृत्ति और वित्तीय संकट पर चिंता

सिल्ली:  सिल्ली में आज रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन सिल्ली कॉलेज पानी टंकी के सामने किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों की मांगों को मजबूती प्रदान करना था।

राज्य सरकार इस समय वित्तीय संकट से गुजर रही है, जिससे छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान रुक गया है। छात्र इससे आक्रोशित हैं और अपनी मांगों को लेकर सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं।

बैठक में अध्यक्ष कृष्णा महतो ने छात्रों को संबोधित करते हुए आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 दिसंबर को राजधानी में पदयात्रा कर विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस बैठक में खुदीराम महतो, सुखदेव, राजकिशोर, चैतन्य,जाखीर खान, हरेकृष्णा, मलिगा, गोद्दाधर, ठाकुर दास, रामसाय, बिष्णु चरण, देवेन्द्र नाथ, राजेन्द्र, श्रीपद, संजीव, सिद्दाम आदि मौजूद थे। बैठक की जानकारी चण्डी प्रसाद महतो ने दी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राजधानी की ओर पदयात्रा के माध्यम से छात्रों की समस्याओं और छात्रवृत्ति में देरी की समस्या को प्रशासन और जनता के समक्ष उजागर किया जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Muri लोदमु आम बगान में पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

मुरी : मुरी के लोदमु आम बगान में पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। झारखंड-बंगाल के भजन मंडली राधा कृष्ण मंदिर की परिक्रमा करते हुए ढोल…

Spread the love

Muri : 55 लाख की लागत से हाकेदाग में बनेगा स्वास्थ्य उप केन्द्र, विधायक ने किया शिलान्यास

मुरी : सिल्ली प्रखण्ड अन्तर्गत हाकेदाग पंचायत में स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण का शिलान्यास किया गया। विधायक की उपस्थिति में बुजुर्ग महिला पंचु देवी ने शिलापट्ट का अनावरण किया। स्वास्थ्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time