Jamshedpur: MTC मॉल के पास देर रात हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

आदित्यपुर:  आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एमटीसी मॉल के पास रविवार देर रात अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद आसपास के लोग डर के मारे घरों में दुबक गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस ने दो खोखे बरामद किए। हालांकि, फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एमटीसी मॉल के आसपास पहले भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए यह इलाका पहले से ही संवेदनशील माना जाता है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time