जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिले के कारा परिसरों की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला अजीत कुजूर, जेल उपाधीक्षक और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची कारा और घाटशिला उपकारा की वर्तमान सुरक्षा स्थिति, बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की गई। कैदियों के सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की जांच की गई।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कारा, उपकारा, बाल सुधार गृह, अस्पताल के कैदी वार्ड और कोर्ट हाजत स्थलों का औचक निरीक्षण और नियमित रेड सुनिश्चित किया जाएगा।
सुरक्षा सुधार और निर्देश
बैठक में उपायुक्त ने निम्नलिखित निर्देश दिए:
- एमजीएम अस्पताल में कैदी वार्ड के लिए यथाशीघ्र स्थल चिन्हित किया जाए।
- जमशेदपुर रेलवे स्टेशन में कोर्ट हाजत की व्यवस्था बेहतर बनाई जाए।
- वॉच टावरों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएं।
- पुलिस पेट्रोलिंग को बढ़ाकर जेल परिसरों की निगरानी मजबूत की जाए।
सभी विभाग समन्वय बनाकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि कारा प्रबंधन सुरक्षित, पारदर्शी और अनुशासित बन सके।
उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि जेलों की सुरक्षा संवेदनशील मुद्दा है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा मानकों की समय-समय पर जांच और उनका अनुपालन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: 12 साल से एक ही प्रखंड में तैनात मनरेगा कर्मियों के स्थानांतरण का आदेश
There is no ads to display, Please add some


















































