Potka: रंभा कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने सीखी मानवाधिकारों की अहमियत

पोटका:  रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की पहल पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. भूपेश चंद्र के व्याख्यान से हुआ। उन्होंने बताया कि मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति को जन्म से प्राप्त होते हैं। इसलिए न केवल अपने अधिकारों की रक्षा करना जरूरी है, बल्कि दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

डॉ. चंद्र ने इस वर्ष की थीम “दैनिक आवश्यकता” के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि मानवाधिकार एक सम्मानजनक जीवन के लिए मूलभूत आवश्यकता हैं।

छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मानवाधिकार विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य युवा वर्ग को यह समझाना था कि मानवाधिकार व्यक्ति और व्यक्तित्व के विकास में किस तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में छात्राओं मनीषा, मोनालिसा और सरोजिनी ने गीत “हम होंगे कामयाब” प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया। प्रतियोगिता में सक्रिय योगदान देने वाले विद्यार्थियों में सरोजिनी बारी, पार्वती लिंयागी, दीपक कुमार, लक्ष्मी हेंब्रम, संजीत, विवेक दराईबुरु, गायत्री पिंगुवा, सरिता पूर्ति और संजुक्ता पूर्ति शामिल रहे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time