Chaibasa: डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने खनन पर्यावरण संरक्षण सप्ताह में दिखाई प्रतिभा

गुवा:  सेल गुवा के मुख्य महा. प्रबंधक चंद्र भूषण कुमार के मार्गदर्शन में खनन, पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों के छात्रों ने विभिन्न रंगारंग गतिविधियों में हिस्सा लिया, जिसमें पर्यावरण सुरक्षा, वैज्ञानिक खनन और सतत विकास पर जोर दिया गया।

डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की प्राचार्या माधवी पांडेय के नेतृत्व में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर, स्लोगन, रंगोली और जन-जागरूकता नाटक प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने खनन और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश बड़े ही रोमांचक तरीके से दिया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए गए:

रंगोली प्रतियोगिता: प्रथम स्थान – विज्ञान शिक्षिका रंजना प्रसाद, द्वितीय – पुष्पांजलि नायक।
विज्ञान प्रदर्शनी: मॉडल वन को प्रथम पुरस्कार, मॉडल 2 को द्वितीय पुरस्कार।

प्राचार्या माधवी पांडेय ने कहा कि छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, मेहनत और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके नवाचार और प्रस्तुतियों ने यह साबित किया कि सही दिशा और अवसर मिले तो बच्चे अद्भुत कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “हमें अपने छात्रों पर गर्व है।” इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और गुवा वासी उपस्थित रहे और बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: CSR सूची से बहदा गांव का नाम गायब, ग्रामीणों ने पानी बंद करने की दी चेतावनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time