जमशेदपुर: CGPC के वर्तमान प्रधान भगवान सिंह को अगले 3 वर्षों के लिए जेम्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनरल सिंह, चेयरमैन जागीर सिंह, जरनैल सिंह और उनकी पूरी टीम उपस्थित थी।
साथ ही CGPC के अन्य पदाधिकारी –
चेयरमैन: सरदार शैलेंद्र सिंह
महासचिव: अमरजीत सिंह
कोषाध्यक्ष: गुरनाम सिंह बेदी
सलाहकार: सुखविंदर सिंह
अन्य सदस्य: राजू सुखदेव सिंह बिट्ट, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सरबजीत ग्रेवाल को भी सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जेम्को कमेटी के सदस्य सुलखन सिंह, गुरदीप सिंह, पप्पी सुखदेव सिंह, कुलवंत सिंह, सरणजीत सिंह, अमृतपाल सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे। जेम्को कमेटी ने सीजीपीसी द्वारा बनाए जा रहे 30 बेड के अस्पताल में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित आयोजित धार्मिक समागम में सहयोग करने के लिए गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में बनाया गया स्मृति चिन्ह जेम्को गुरुद्वारा कमेटी को भेंट किया गया।
There is no ads to display, Please add some



















































