Muri : मुरी स्टेशन से 2 लाख 30 हजार रुपए मूल्य का 46 किलो गांजा बरामद, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मुरी : रेल पुलिस ने मुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर 2 लाख 30 हजार रुपए मूल्य का 46 किलो गांजा बरामद की। यह बरामदगी एक महिला समेत तीन लोगों के पास से हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरपीएफ थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि
प्लेटफॉर्म की जांच के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर एक महिला एवं दो व्यक्ति सूटकेस लेकर खड़े थे। उन्हें पूछताछ करने पर हुए घबरा गए। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना नाम क्रमशः राजू राजभर, जयप्रकाश राजभर निवासी पश्चिम बंगाल नदिया जिले के मजदिया गांव एवं महिला ने अपना नाम बेबी रॉय पति अप्पू रॉय दक्षिण 24 परगना चोबागा गांव बताया। सूटकेस की तलाशी ली गई। जिसमें राजू राजभर के सूटकेस से 16 किलो वजन के दो पैकेट, जयप्रकाश राजभर के सूटकेस से 16 किलो के दो पैकेट एवं महिला के सूटकेस से 14 किलो वजन के दो पैकेट गांजा बरामद किया गया। इसकी सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त रांची अशोक कुमार सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही अशोक कुमार सिंह  मुरी पहुंचे। पुछताछ में खुलासा हुआ कि यह गांजा अवैध परिवहन कर पार्वतीपुरम, आंध्र प्रदेश से अवैध रूप से लाया गया था।आरपीएफ रांची के निर्देश पर जब्त किए गए गांजा और मोबाइल फोन को मौके पर ही सील कर दिया गया। साथ ही सबकी विधिवत जब्ती सूची तैयार की गई। मौके पर आरपीएफ पोस्ट मुरी के उप-निरीक्षक पवन कुमार द्वारा गवाहों की उपस्थिति में सामान को औपचारिक रूप से जब्त किया गया। इसके बाद, आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची के उप-निरीक्षक रवि शेखर द्वारा तीनों अभियुक्तों को जब्त गांजा, मोबाइल फोन और जब्ती सूची के साथ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए जीआरपी मुरी को सुपुर्द कर दिया। अभियुक्तों और अन्य अज्ञातों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 20(b)(ii)(c)/29 के तहत कांड संख्या 11/25 दर्ज किया गया। प्रेस वार्ता में आरपीएफ पोस्ट,मुरी के एस आई,संजीव कुमार, एसआई पवन कुमार, एलसी रवि शंकर,पूनम कुमारी आरपीएफ फ्लाइंग टीम, रांची एसआई,रवि शेखर एचसी,दिनेश प्रसाद सीटी,विश्राम लाल मीणा सीटी,प्रदीप आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Muri :  क्रिसमस गैदरिंग में प्रभु यीशु की जीवनी पर डाला प्रकाश, गीत संगीत पर जमकर थिरके युवा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time