Ranchi : झारखंड में छात्रवृत्ति आंदोलन को लेकर अब चलेगा डिजिटल ट्विटर अभियान

  • छात्र अधिकार पदयात्रा के बाद ऑनलाइन आंदोलन की तैयारी
  • डिजिटल माध्यम से छात्र आंदोलन को मिलेगी नई ताकत

रांची : छात्रवृत्ति को लेकर राजनीतिक उबाल तेज हो गया है। राज्य के कई राजनीतिक दलों ने सरकार को इस मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ ने छात्र अधिकार पदयात्रा के बाद डिजिटल ट्विटर अभियान का ऐलान किया है। यह अभियान 24 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर ऑनलाइन गूगल मीटिंग की गई, जिसमें सभी जिलाओं के तकनीकी प्रभारी, जिला कोऑर्डिनेटर और मीडिया प्रभारी चयनित किए गए। सोमवार को विद्यालय, महाविद्यालय, लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों का दौरा कर छात्रों को अभियान की जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें : Adityapur  : संताल परगना के आदिवासियों को गुमराह कर अपनी रोटी सेंक रहे हैं चंपई सोरेन : गणेश महाली 

छात्रवृत्ति को लेकर राजनीतिक उठापटक बढ़ी

साईनाथ यूनिवर्सिटी, रांची में छात्रों को संबोधित करते हुए संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की राजनीतिक टकराहट का शिकार राज्य के छात्र बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को हैशटैग #ReleaseScholarship को ऑनलाइन विश्व पटल पर ट्रेंडिंग में लाकर छात्रों की आवाज को मजबूती दी जाएगी। इस आंदोलन को लेकर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में जोश देखने को मिल रहा है, जिससे छात्र हितों के लिए एक संगठित डिजिटल संघर्ष की उम्मीद बढ़ी है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : SC का विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर,डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देशानुसार NALSA की पायलट परियोजना…

Spread the love

Muri : छात्रों के सब्र की परीक्षा लेकर सरकार अराजकता को निमंत्रण न दे : देवेंद्र नाथ महतो

प्रशासन के आग्रह पर छात्र प्रतिनिधिमंडल की सूची सरकार को सौंपी गई मुरी : जेपीएससी–जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time