Chaibasa : विजय टू खदान बंदी से प्रभावित ग्रामीणों ने सड़क व रेल चक्का जाम आंदोलन की चेतावनी दी

  • माईंस बंदी से रोजी-रोटी प्रभावित, रोजगार की कमी से पलायन बढ़ा
  • खदान बंदी से रोजगार संकट और आर्थिक मंदी बढ़ी

चाईबासा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस संदर्भ में मुखिया किरीबुरू (पूर्वी), जगन्नाथपुर विधानसभा संयोजक एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा और नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने कहा कि खदान बंदी के कारण बड़ा जामदा, नोवामुंडी, बराईबुरु एवं गुवा क्षेत्र में पूरी तरह आर्थिक मंदी का माहौल बन गया है। पूरे सारंडा क्षेत्र में भुखमरी फैल रही है। लोग अपना और परिवार का पेट पालने के लिए गांव छोड़कर अन्य राज्यों में रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : कृषि जमीन पर रोड निर्माण के विरोध में प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

ग्रामीणों का खदान चालू कराने के लिए संघर्ष तेज

मंगल सिंह गिलुवा ने कहा कि ट्रक मालिक, ड्राइवर और खलासी भी सड़क पर आ गए हैं। उन्होंने स्थानीय झारखंड सरकार से अपील की कि खदान बंद होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं और लोगों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। पूनम गिलुवा ने चेतावनी दी कि यदि खदान चालू नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क और रेल मार्गों पर चक्का जाम आंदोलन करने को मजबूर होंगे। माईंस बंदी से प्रभावित लोग लगातार रोजी-रोटी और आर्थिक स्थिति की समस्या से जूझ रहे हैं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष अस्वस्थ, मिलें आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव व अन्य

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा पिछले दिनों बाबा धाम यात्रा के दौरान अस्वस्थ हो गये थे। फलस्वरूप उन्हें इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में…

Spread the love

Jamshedpur : सोनारी में “कृष्णा वीडियो” का  उद्घाटन

जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य (आईडी संख्या 327/23-24) और ‘कृष्णा वीडियो’ के संचालक  मालिया महानंदा  के नए स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक स्टूडियो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time