Jamshedpur : राष्ट्रपति के जमशेदपुर–आदित्यपुर आगमन के लिए जिला प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा

  • सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए सचिव और जोनल आईजी ने किया निरीक्षण
  • समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 29 दिसंबर को जमशेदपुर एवं आदित्यपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सचिव वाणिज्य कर विभाग एवं जोनल आईजी ने परिसदन जमशेदपुर में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, उपायुक्त सरायकेला खरसांवा, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम, एसपी सरायकेला खरसावां सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में परिभ्रमण मार्ग का मैपिंग, यातायात प्रबंधन, रास्ते से निर्माण सामग्री हटाने, बेरिकेटिंग, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, ब्रिफिंग, रिहर्सल, नो फ्लाई जोन की घोषणा और प्रोटोकॉल अनुपालन जैसे सभी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में बांस के खंभे में दौड़े बिजली के तार, स्थानीय लोग चिंतित

कार्यक्रम स्थल और एयरपोर्ट का निरीक्षण

बैठक के उपरांत सचिव और जोनल आईजी करनडीह स्थित कार्यक्रम स्थल एवं एनआईटी जमशेदपुर के साथ-साथ एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूर्ण हों। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा खामी न रहे और आयोजन व्यवधानरहित संपन्न हो।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर–सरायकेला दौरे की तैयारियां जोरों पर

प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे

निरीक्षण और बैठक के दौरान ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, डीडीसी, एडीसी, नगर आयुक्त आदित्यपुर एवं उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी समेत सरायकेला खरसावां जिले के संबंधित सभी पदाधिकारी मौजूद थे। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आने-जाने के रूट, स्टेज तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दें। यह सुनिश्चित किया गया कि राष्ट्रपति के आगमन के अवसर पर जिला प्रशासन पूरी तत्परता और सुरक्षा के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन कर सके।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time