Jamshedpur : GST का अधिकारी बता दुकानदारों को हड़का रहा युवक जांच में निकला फर्जी,  पिटाई के बाद दुकानदारों ने पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर : मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास शुक्रवार की शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब एक युवक खुद को नकली GST ऑफिसर बताकर दुकानों में वसूली करने पहुंच गया। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, युवक खुद को दिल्ली से आया हुआ GST अधिकारी बताता रहा और दावा किया कि उसे विशेष जांच के लिए यहां भेजा गया है। उसी बहाने वह इलाके के छोटे-बड़े दुकानदारों से पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा था।
युवक दुकान-दुकान जा कर कह रहा था कि “यहां के अधिकांश दुकानदारों का GST अपडेट नहीं है, जिसका जुर्माना अभी के अभी भरना होगा। अगर पैसे नहीं दिए गए તો दुकानें सील कर दी जाएंगी।” उसके इस बयान से दुकानदार घबरा गए। शुरुआत में कुछ लोग उसकी बातों पर भरोसा करते नजर आए, लेकिन जब उसने मनमाने ढंग से रकम की मांग शुरू की तो संदेह गहरा गया।
इसी बीच कुछ सजग दुकानदार आपस में बातचीत करने लगे और उन्होंने युवक से पहचान पत्र, आधिकारिक दस्तावेज और नियुक्ति पत्र दिखाने की मांग कर दी। आरोप है कि युवक इन सवालों पर हड़बड़ा गया और कोई भी ठोस दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जब दुकानदारों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसकी बातें इधर-उधर होने लगीं। यह देख स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया और कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। भीड़ ने गुस्से में आकर युवक की पिटाई कर दी और उसे वहीं बंधक बना लिया।
घटना की सूचना तुरंत आजाद नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि उसने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर अब तक किन-किन दुकानों में वसूली करने की कोशिश की, और क्या इसके पीछे कोई गिरोह सक्रिय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते दुकानदार समझदारी नहीं दिखाते तो कई लोग ठगी का शिकार हो सकते थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को में टाटा मोटर्स के अधिकारी के घर में चोरी होने से मचा हड़कंप, पुलिस गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल 

 

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time