Potka : कड़ाके की ठंड में प्रशासन की मानवीय पहल, दीनबंधु कुष्ठ आश्रम में कंबल वितरण

  • बीडीओ और सीओ ने 14 परिवारों को पहुंचाई राहत, आश्रमवासियों को मिला भरोसा
  • ठंड से बचाव को लेकर प्रशासन सक्रिय

पोटका : क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है। इसी क्रम में कुलडीहा पंचायत स्थित दीनबंधु कुष्ठ आश्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अरुण कुमार मुंडा एवं अंचल अधिकारी (सीओ) निकिता बाला ने आश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे 14 परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण के दौरान अधिकारियों ने आश्रमवासियों से सीधे संवाद कर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों पर भी चर्चा की। इस दौरान आश्रम परिसर में मानवीय संवेदना और सहयोग का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें : Gua/Jamshedpur : डीएवी एनआईटी में तीन दिवसीय शिक्षक सेमिनार का शुभारंभ, 185 शिक्षक हुए शामिल

सरकारी सहायता का दिलाया भरोसा

बीडीओ अरुण कुमार मुंडा ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि ठंड के इस कठिन समय में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राहत से वंचित न रहे। उन्होंने आश्रमवासियों को आश्वस्त किया कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं अंचल अधिकारी निकिता बाला ने कहा कि आश्रम में रहने वाले परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और भविष्य में भी हर संभव सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। कंबल पाकर आश्रमवासियों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस पहल से उन्हें भीषण ठंड में काफी राहत मिली है।

Spread the love

Related Posts

Muri : जेबीवीएनएल का अजब-गजब कारनामा, पहले थमाया बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र, बाद में भेजा 56047 रुपये बकाया का नोटिस

मुरी निवासी चौधरी महतो विभाग की कार्यप्रणाली से हैं खासे परेशान मुरी : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अजब-गजब कारनामे से मुरी के हजाम बंता के रहने वाले चौधरी…

Spread the love

Young Indians : “फोन बंद, सोच चालू” आईडीएस-6 हैकाथॉन 2026 ने जमशेदपुर में नवाचार की नई मिसाल पेश की

जमशेदपुर : पारंपरिक छात्र आयोजनों से अलग हटकर, यंग इंडियंस (वाईआई), जमशेदपुर द्वारा आयोजित आईडीएस6 हैकाथॉन 2026 ने युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने 11 घंटे की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time