Jamshedpur : जमशेदपुर में नशा उन्मूलन रैली और जागरूकता वैन का शुभारंभ, प्रधान जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

  • नालसा स्कीम 2025 के तहत सप्ताह व्यापी ड्रग फ्री इंडिया अभियान की हुई शुरुआत
  • नशा उन्मूलन अभियान में पोस्टर और पम्पलेट के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DALSA) की ओर से नालसा स्कीम 2025 ड्रग फ्री इंडिया अभियान के तहत सोमवार को सप्ताह व्यापी नशा उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल कोर्ट परिसर से हुई, जहां प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने नशा उन्मूलन रैली और जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली कोर्ट परिसर से शुरू होकर जेल चौक रोड, शीतला मंदिर चौक के रास्ते होकर पुनः कोर्ट परिसर में समाप्त हुई। रैली में न्यायिक पदाधिकारी, लीगल एड कौंसिल के पदाधिकारी, मीडियेटर, पैनल वकील, न्यायालय कर्मी, पुलिस एवं सिविल सोसाइटी के लोग शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : Jasmshedpur : बागबेड़ा में स्थायी कचरा समाधान को लेकर ग्राम सभा आयोजित, विशेष ग्राम सभा बुलाने का सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

नशा छोड़ो अभियान के तहत पैदल मार्च निकाल दिया जागरूकता संदेश

इस अवसर पर प्रधान जिला जज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा नाश का कारण है और इससे दूरी बनाकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। जागरूकता रैली के दौरान राहगीरों और आम जनता में नशा उन्मूलन से जुड़े पम्पलेट वितरित किए गए। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए थे, जिन पर “नशा से नाता तोड़ो, दिल से नाता जोड़ो” जैसे संदेश लिखे हुए थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारी को लेकर समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित

आगामी कार्यक्रमों की जानकारी और शपथ दिलाई गई

रैली समापन के बाद डालसा सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी ने न्याय सदन में अधिकार मित्रों (PLV) के साथ बैठक की और आगामी कार्यक्रमों के दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सभी को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वरिष्ठ मध्यस्थ अधिवक्ता के के सिन्हा और तरित वरन भी मौजूद रहे। DALSA सचिव ने PLV के साथ बैठक कर आगामी नशा उन्मूलन कार्यक्रमों का समन्वय किया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *