Potka : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर तैयारी बैठक, 10 फरवरी से चलेगा विशेष कार्यक्रम

पोटका : पोटका में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने को लेकर एक आवश्यक तैयारी बैठक बृहस्पतिवार को जिला मलेरिया पदाधिकारी (डीएमओ) मृत्युंजय धवड़िया उपस्थित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अभियान की रूपरेखा, दवा वितरण की प्रक्रिया एवं लोगों को जागरूक करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएमओ ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में जाकर आम लोगों को फाइलेरिया रोग, इसके कारण, बचाव एवं दवा सेवन की महत्ता के बारे में जागरूक करें।

इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनी महकुड़, पीरामल फाउंडेशन से शशि भूषण एवं अंजली कुमारी भी मौजूद रहे। वहीं पोटका प्रखंड के सभी सीएचओ एवं एमपीडब्ल्यू ने बैठक में भाग लिया। जानकारी दी गई कि 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। अभियान के दौरान घर-घर जाकर दवा वितरण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से यह पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिससे सभी स्वास्थ्यकर्मी समन्वय के साथ कार्य कर सकें और अभियान को लक्ष्य के अनुरूप पूरा किया जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजादनगर में महिला से पर्स छिनतई में नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल 

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time