Baharagoda : बहरागोड़ा में सांसद विद्युत वरण महतो की पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

  • कड़ाके की ठंड में गरीबों और वृद्धजनों को मिली राहत
  • सांड्रा पंचायत में जनसेवा का सराहनीय प्रयास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहरी के बीच जनसेवा का कार्य लगातार जारी है। गुरुवार को सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर सांड्रा पंचायत में लगभग 200 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। सांसद की ओर से भेजी गई राहत सामग्री को सांसद प्रतिनिधि चुनु माहली ने अपने हाथों से गरीबों, असहायों और वृद्धजनों के बीच वितरित किया। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष देखने को मिला। क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए यह पहल अत्यंत सराहनीय मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : फेंटानिल ड्रग बना वैश्विक तबाही की जड़, वेनेजुएला और चीन जिम्मेदार : जेपी पांडेय

हर पंचायत में पारदर्शिता के साथ होगा वितरण

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि चुनु माहली ने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो का स्पष्ट निर्देश है कि ठंड के मौसम में कोई भी गरीब या वृद्ध व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो। इसी उद्देश्य से सभी पंचायतों में पारदर्शिता के साथ कंबल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठंड के दिनों में वृद्धजन सबसे अधिक प्रभावित होते हैं, ऐसे में उन्हें राहत पहुंचाना समाज का मानवीय दायित्व है। कार्यक्रम में भूदेव सांतुआ, केदार नाथ डांठपाठ, रमेश पाल, हाथी सिंह, बिबेक डांठपाठ, सुकदेब सिंह, दीजेन सिंह, भोला डांठपाठ, राकेश माहार, सूरज माहार, राजू माहार और सुनील माहार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time