Jamshedpur : फेंटानिल ड्रग बना वैश्विक तबाही की जड़, वेनेजुएला और चीन जिम्मेदार : जेपी पांडेय

  • ड्रग तस्करी के खिलाफ वैश्विक साजिश पर बोले भाजपा नेता, भारत में सख्त कार्रवाई की मांग
  • अमेरिका में फेंटानिल से मौतों का आंकड़ा भयावह

जमशेदपुर : भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश नेता सह झारखंड हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश मंत्री जय प्रकाश पांडेय ने फेंटानिल ड्रग को वैश्विक संकट बताते हुए चीन और वेनेजुएला को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों से अमेरिकी बाजार में फेंटानिल ड्रग की आपूर्ति वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की संरक्षण में हो रही थी। इसके दुष्परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में अमेरिका में ड्रग ओवरडोज से लगभग 1,07,543 लोगों की मौत हुई, जिनमें से करीब 76 हजार से अधिक मौतें फेंटानिल के कारण हुईं। जेपी पांडेय ने कहा कि फेंटानिल, हीरोइन से लगभग 100 गुना अधिक घातक है और यह अमेरिकी युवाओं में जहर घोलने का काम कर रहा है। उन्होंने इसे अमेरिका के लिए “राष्ट्रीय आपात संकट” करार दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में शहीद कोका कामार जी का 130वाँ शहादत दिवस श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया

चीन से जुड़ी फेंटानिल की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन

जेपी पांडेय ने दावा किया कि फेंटानिल का मूल स्रोत चीन है, जहां की लैब में यह शक्तिशाली सिंथेटिक ड्रग तैयार की जाती है। यह ड्रग मूल रूप से सर्जरी में दर्द निवारक के रूप में उपयोग होती है, लेकिन अवैध तस्करी के जरिए इसे हीरोइन और कोकीन में मिलाकर इसकी घातक क्षमता कई गुना बढ़ा दी जाती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में भारत के इंदौर में फेंटानिल लैब का भंडाफोड़ हुआ था, जबकि मुंबई से लगभग 100 किलोग्राम फेंटानिल की जब्ती भी उसी वर्ष हुई थी। इसके अलावा, नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास द्वारा भारत में फेंटानिल तस्करी से जुड़े कुछ कॉर्पोरेट नेतृत्व के वीजा रद्द किए जाने की घटनाओं का भी उन्होंने उल्लेख किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में मकर संक्रांति पर ऐतिहासिक हावड़ा हाट का भव्य शुभारंभ

ड्रग माफियाओं पर सख्ती से ही मानवता की रक्षा संभव

जेपी पांडेय ने कहा कि फेंटानिल तस्करी में क्रिप्टोकरेंसी के जरिए लेन-देन किया जा रहा है, जिससे यह नेटवर्क और अधिक खतरनाक हो गया है। उन्होंने दावा किया कि इसी पृष्ठभूमि में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कराया, जिसे वैश्विक राजनीति में एक गंभीर और ऐतिहासिक घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वेनेजुएला के प्राकृतिक संसाधनों पर अमेरिका की नजर किसी से छिपी नहीं है। अंत में जेपी पांडेय ने भारत सरकार से मांग की कि मानव हित में देश में सक्रिय ड्रग माफियाओं और तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भारत को नशा मुक्त राष्ट्र बनाया जा सके और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना दुःखद,  सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें : बुधराम

चाईबासा : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना बहुत ही दुःखद घटना है, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. यह बातें आज आदिवासी मुंडा…

Spread the love

Potka : पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास योजना की राशि, आरोपी दिलीप भक्त के खिलाफ मुखिया अनीता मुर्मू ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

पोटका प्रखंड कार्यालय का स्टाफ बताकर दिलीप भक्त लाभुकों के राशि की करता था निकासी जादूगोड़ा :  पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास मद की लाखों की राशि।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time