Jamshedpur : भाजपा जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व : नामांकन प्रक्रिया संपन्न, शनिवार को होगी औपचारिक घोषणा

  • जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जिलाध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया एकमात्र नामांकन, प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के नामांकन भी संपन्न
  • शनिवार को होगी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों की घोषणा

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को संगठन पर्व के तहत महानगर जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया। वहीं, प्रदेश परिषद प्रतिनिधि पद के लिए पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इसे भी पढ़ें : Gua : सेल प्रबंधन मजदूरों का शोषण कर रहा है, यूनियन कभी सफल नहीं होने देगी : रामा पांडेय

नामांकन प्रक्रिया जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण की देखरेख में पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया संपन्न हुई और इसके बाद रायशुमारी की गई।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : यूसिल अस्पताल में फिटनेस जांच के नाम पर कमीशनखोरी का आरोप, रेफर खेल से बढ़ी परेशानी

घोषणा की तैयारी वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जानकारी दी कि शनिवार को दोपहर 1 बजे साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक बिरंची नारायण द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नए जिलाध्यक्ष और प्रतिनिधियों का स्वागत एवं उन्हें शुभकामनाएं दी जाएंगी। इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड-बंगाल के तीन सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो सहित झारखंड-बंगाल के तीन अन्य सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान तीनों ने उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर …

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time