Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की घोषणा से नया कोर्ट परिसर में उत्साह

  • 12 मार्च 2026 को होगा चुनाव, वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने अधिवक्ताओं से की मुलाकात
  • चुनाव अधिसूचना जारी, अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल

जमशेदपुर : नया कोर्ट परिसर में काफी हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। 6 जनवरी 2026 को झारखंड स्टेट बार काउंसिल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आगामी 12 मार्च 2026 को स्टेट बार काउंसिल का चुनाव होना तय किया गया है। इस चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतदान होगा, जिसमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य चुने जाएंगे, जबकि दो महिला सदस्यों को बाद में कमेटी द्वारा नामित किया जाएगा। अधिसूचना में नामांकन, फॉर्म भरने की तिथि और चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है। चुनाव की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया है और नए कोर्ट परिसर में इसकी चर्चा जोरों पर रही।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नुआग्राम में आज भी जीवित है मकर कीर्तन की परंपरा, पौष संक्रांति पर गूंजा हरिनाम

राजेश कुमार शुक्ला को चुनाव लड़ने पर मिली शुभकामनाएं

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला आज जमशेदपुर जिला बार संघ पहुंचे, जहां उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर चुनाव से संबंधित जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने लोहड़ी, मकर संक्रांति, टुसू और ओणम जैसे पर्वों की सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दीं। बैठक में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, राजू सिंह, रामशंकर दूबे, त्रिलोकी नाथ ओझा, निलेश कुमार, सुनीश पांडे, विजय शंकर पाठक, प्रहलाद शर्मा सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे। सभी ने राजेश कुमार शुक्ला को आगामी स्टेट बार काउंसिल चुनाव में प्रत्याशी के रूप में शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी, प्रकाश झा, कुमार राजेश रंजन, विजय कुमार गुप्ता, उमेश कुमार सिंह, राजेश कुमार जायसवाल, हामिद राजा, आफताब आलम खान सहित अन्य संभावित प्रत्याशियों को भी चुनाव में भागीदारी के लिए बधाई दी गई।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया जागरूक

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में शुक्रवार को…

Spread the love

Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time