Baharagoda : बहरागोड़ा में जंगली हाथी की दस्तक, चंचलदा गांव में दहशत

  • पीडीएस गोदाम तोड़कर चावल-गेहूं किया नष्ट, ग्रामीणों में भय का माहौल
  • रात में गांव में घुसा हाथी, गोदाम को पहुंचाया नुकसान

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के केसरदा पंचायत अंतर्गत चंचलदा गांव में बीती रात एक जंगली हाथी के आगमन से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की मध्य रात्रि एक जंगली हाथी गांव में घुस आया और सूर्य मुखी महिला मंडल द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली के गोदाम की दीवार तोड़ दी। हाथी ने गोदाम में रखे लगभग सात बोरा चावल और गेहूं खा लिया तथा काफी मात्रा में अनाज को नष्ट कर दिया। दीवार टूटने की तेज आवाज सुनकर घर में सो रहे लोग बाहर निकले तो सामने जंगली हाथी को देखकर जान बचाकर भागे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की घोषणा से नया कोर्ट परिसर में उत्साह

ग्रामीणों ने मशाल-पटाखे से खदेड़ा, वन विभाग अलर्ट

हाथी की मौजूदगी से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए और मशाल जलाकर तथा पटाखे फोड़कर किसी तरह जंगली हाथी को गांव से बाहर खदेड़ा। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी सतर्क हो गई है और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल जंगली हाथी के बगल स्थित मुड़ाकाटी जंगल में शरण लेने की सूचना है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।

Spread the love

Related Posts

Jamshrdpur : बीपीएम हाई स्कूल में आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों पर आधारित ‘विशेष मॉक ड्रिल’ का आयोजन

जमशेदपुर : सिविल डिफेंस, पूर्वी सिंहभूम एवं बीपीएम (BPM) +2 हाई स्कूल बर्मामाइंस के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक विशेष ‘मॉक ड्रिल’ (Mock Drill) का आयोजन किया गया। मौके…

Spread the love

Potka : दो माह से लंबित वेतन भुगतान व जनगणना कार्य में लगाए जाने से शिक्षकों का फूटा आक्रोश, डीईओ से मुलाकात कर जतायी आपत्ति

पोटका : झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम के सदस्यों एवं विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) से मुलाकात कर दो माह से लंबित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time