Bodam  : बोड़ाम में मवेशी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

  • लगातार हो रही घटनाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त
  • मवेशी चोरी से प्रभावित पशुपालकों की बढ़ती परेशानी

बोड़ाम : बोड़ाम थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मवेशी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। 4 जनवरी की रात करीब दो बजे मिर्जाडीह गांव निवासी पशुपालक जनार्दन घोष के घर से चोरों ने दो गायों की चोरी कर ली थी। इससे पहले 2 जनवरी की रात करीब एक बजे बोड़ाम बाजार निवासी साधुचरण महतो के घर से एक गाय और एक बछड़े की चोरी की गई थी। दोनों घटनाओं को लेकर बोड़ाम थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। इन मामलों के बाद पुलिस ने छानबीन तेज की और मवेशी चोरी करने वाले गिरोह तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह चोरी कांड का खुलासा, तीन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि इस गिरोह में चार से पांच लोग शामिल हैं, जो रात के अंधेरे में गांवों को निशाना बनाकर मवेशियों की चोरी करते हैं। बुधवार को चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत ताजनगर निवासी अब्दुल कादिर को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को उसे प्रेस के समक्ष प्रस्तुत कर पूरे मामले का खुलासा किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई टाटा इंडिगो कार (जेएच 05 एएल 6613) को भी जब्त कर लिया है। मिर्जाडीह गांव से चोरी की गई एक गाय को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट व डकैती का आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

हालांकि, अब तक दो गायों और एक बछड़े की बरामदगी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी मवेशियों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, पीड़ित पशुपालक जनार्दन घोष ने बताया कि 4 जनवरी की रात करीब तीन बजे गाड़ी की आवाज सुनकर वे बाहर निकले थे, लेकिन तब तक वाहन दूर जा चुका था। जब वे गोहाल पहुंचे तो दोनों गायें गायब थीं और बछड़े बिना मां के बंधे मिले। चोरों ने घंटियां खोल दी थीं ताकि कोई आवाज न हो। जनार्दन घोष ने बताया कि दोनों गायें ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थीं। चोरी के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है और रोजमर्रा के भोजन की भी समस्या उत्पन्न हो गई है।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ के जेवरात बरामद

सेवा सदन अस्पताल के पास हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से मिली सफलता जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *