Baharagoda : बहरागोड़ा के मांगड़ोसोल गांव में हाथियों का आतंक, फसलें रौंदी गईं

  • दो हाथियों ने धान की फसल को किया बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
  • खेतों में मचाया तांडव, किसानों को भारी नुकसान

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की भूतिया पंचायत अंतर्गत मांगड़ोसोल गांव इन दिनों जंगली हाथियों के आतंक से जूझ रहा है। गुरुवार देर रात दो हाथियों के झुंड ने गांव की सीमा में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों की मेहनत से लहलहाती करीब दो एकड़ धान की फसल को पैरों तले रौंद कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और किसान गहरे सदमे में हैं। फसल नष्ट होने से किसानों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे वे रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, 32 दुकान-मकान ध्वस्त

वन विभाग अलर्ट, मशाल और पटाखों से खदेड़े गए हाथी

हाथियों के आतंक को देखते हुए वन विभाग और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। 14 वनकर्मियों के साथ 20 क्यूआरटी (QRT) सदस्यों ने गांव की घेराबंदी की। रात के अंधेरे में पूरा इलाका रणक्षेत्र जैसा नजर आया, जहां ग्रामीण और वनकर्मी हाथों में जलती मशालें लेकर और पटाखों की आवाज से हाथियों को खदेड़ने में जुटे रहे। जान की परवाह किए बिना वनकर्मियों ने हाथियों को घने जंगल की ओर वापस भेजने का प्रयास किया। वन विभाग ने गांव में सूचना तंत्र को हाई-अलर्ट पर रखा है। वाट्सएप ग्रुप और लाउडस्पीकर के जरिए लगातार मुनादी की जा रही है और ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी वाले इलाकों में जाने से सख्त मना किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, आठ दिन बाद घर पर मां ने भी दम तोड़ा, आर्थिक संकट से जूझ रहे झाड़ेश्वर महतो को सरकारी मदद का है आसरा

जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से विशेष आर्थिक सहायता की मांग की, जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र झाड़ग्राम : पत्नी और मां को खोने तथा खुद सड़क…

Spread the love

Jamshedpur : राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या से आक्रोश, राज्यव्यापी पेन डाउन हड़ताल पर रहे राजस्व कर्मचारी

जमशेदपुर : रांची जिले के अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं उप निरीक्षक संघ ने आंदोलनात्मक रूख अख्तियार कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time