विधायक सरयू राय ने एक्स पर दी जानकारी, मानगो नगर निगम क्षेत्र से दो दिनों में उठ जाएगा कचरा

डिमना रोड के घरों से 119 टन कचरा उठाया गया

जमशेदपुर :  मानगो नगर निगम कचरा निष्पादन के लिए प्रयासरत है। आज भी निगम के कर्मचारियों ने घरों से कचरा उठाया और उसे नियत स्थान पर डंप किया। मानगो नगर निगम के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, अगले दो दिन में मानगो के सभी इलाकों के घरों का कचरा उठ जाएगा।

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने एक्स पर लिखा हैः मानगो में कचरा उठाव जारी है। आज 119 टन कचरा उठा कर नियत स्थान पर डंप किया गया है। नगर निगम के अनुसार डिमना रोड के घरों से कचरा उठाया गया है। दो दिन में सभी जगहों से कचरा उठा लिया जाएगा। आदित्यपुर के कांग्रेसी नेताओं ने अड़ंगा नहीं डाला होता तो अब तक मानगो से पूरा कचरा हट उठ गया होता। कांग्रेस के नेताओं ने आदित्यपुर में कचरा डंपिंग का विरोध नही किया होता तो अबतक समूचे मानगो का कचरा उठ गया होता। आदित्यपुर के कांग्रेसी नेताओं ने किसकी शह पर मानगो का कचरा वहां नहीं गिराने दिया यह जांच का विषय है। जबकि सरकार के आदेश से आदित्यपुर नगर निगम को मानगो, जुगसलाई के लिए नोडल संगठन बनाया गया है।

इसे भी पढ़े : सरयू राय झूठ के सौदागर, अपनी गलतियां मुझ पर थोपना चाहते हैं : बन्ना गुप्ता

गौरतलब है कि गुरुवार को अपने बयान में सरयू राय ने कहा था कि डेढ़ वर्ष तक एनजीटी का आदेश नहीं लागू कराने के लिए और मानगो नगर निगम का कचरा निष्पादन के लिए जगह चिन्हित नहीं करा पाने के लिए यदि कोई व्यक्ति दोषी है तो वह केवल बन्ना गुप्ता हैं। अब वे अपने दोष से पिंड छुड़ाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं और अपने लिए प्रचार का साधन जुटा रहे है। मानगो नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त वर्तमान समस्या का हल नहीं निकालने के लिए बन्ना गुप्ता को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

    झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

    Spread the love

    Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

    मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *