Jamshedpur : भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन को कुलवंत सिंह बंटी ने दी बधाई, कहा- प्रतिभा व परिश्रम को मिला सम्मान

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का 12 वां राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि एक युवा नेतृत्व को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी में प्रतिभा और परिश्रम को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने और नेतृत्व सौंपने की बात करते रहे हैं, और नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर उन्होंने वास्तव में देश की बागडोर युवाओं के हाथों में सौंप दी है। यह निर्णय देश के युवाओं में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करेगा।

कुलवंत सिंह बंटी ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा में नए युग की शुरूआत : संजीव सिंहा, भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर साझा की खुशियां

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time