Gua : गुवा–बड़ाजामदा मार्ग पर झाड़ियों की सफाई, सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम

  • वन विभाग की पहल से घुमावदार मोड़ों पर दृश्यता बढ़ी, वाहन चालकों को सुरक्षा
  • सड़क किनारों की सफाई से बढ़ी सुरक्षा, स्थानीय लोगों ने सराहा वन विभाग की पहल
  • सड़क सुरक्षा और आसान आवागमन में वन विभाग की भूमिका

गुवा : गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से वन विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुवा वन क्षेत्र पदाधिकारी परमानंद रजक के निर्देश पर सड़क के दोनों किनारों पर उगी हुई झाड़ियों की सफाई कराई गई। बताया गया कि मार्ग पर कई घुमावदार मोड़ ऐसे थे, जहां घनी झाड़ियों की वजह से विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों की स्पष्ट दृश्यता नहीं हो पा रही थी। इससे आमने-सामने वाहन टकराने का खतरा बना रहता था और कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

इसे भी पढ़ें : Bodam : बोड़ाम के एक होटल परिसर में मारपीट, पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सड़क किनारों की सफाई से दुर्घटनाओं की आशंका में कमी

गुवा वन क्षेत्र पदाधिकारी परमानंद रजक ने बताया कि वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेषकर घुमावदार मोड़ों पर झाड़ियों की कटाई कराई गई है। अब विपरीत दिशा से आने वाले वाहन समय रहते देखे जा सकते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाएगी। स्थानीय लोग और वाहन चालक इस पहल से संतुष्ट हैं और मानते हैं कि इस सफाई अभियान से न केवल सड़क अधिक सुरक्षित हुई है, बल्कि आवागमन भी पहले से अधिक सुगम हो गया है।

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना दुःखद,  सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें : बुधराम

चाईबासा : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना बहुत ही दुःखद घटना है, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. यह बातें आज आदिवासी मुंडा…

Spread the love

Potka : पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास योजना की राशि, आरोपी दिलीप भक्त के खिलाफ मुखिया अनीता मुर्मू ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

पोटका प्रखंड कार्यालय का स्टाफ बताकर दिलीप भक्त लाभुकों के राशि की करता था निकासी जादूगोड़ा :  पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास मद की लाखों की राशि।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time