बहरागोड़ा : बुधवार को बहरागोड़ा बाजार स्थित महिला कल्याण समिति परिसर में सेवा और सम्मान का एक अनूठा संगम देखने को मिला। मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्व विधायक सह झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने क्षेत्र के 100 गरीब और जरूरतमंद रिक्शा चालकों के बीच खुशियाँ बांटी। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान श्री षाड़ंगी ने सभी रिक्शा चालकों को गंजी और ट्राउजर भेंट कर सम्मानित किया। ठंड के इस मौसम में उपहार पाकर रिक्शा चालकों के चेहरे खिल उठे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि त्योहारों की असली सार्थकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने में है। उन्होंने कहा कि रिक्शा चालक हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं जो कड़ी मेहनत कर लोगों को मंजिल तक पहुँचाते हैं, उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।इस अवसर पर कई स्थानीय नेता और समाजसेवी भी मौजूद रहे जिन्होंने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, गुड्डू शुक्ला,तपन कुमार ओझा, चीकू गोस्वामी, सुदीप पट्टनायक, मिंटू पाल,सागीर हुसैन,जगन्नाथ नायक , बाबू माईती आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Potka : कोवाली में पैदल घर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
There is no ads to display, Please add some



















































