Chaibasa: अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों का अवैध धर्मांतरण, कानूनी कार्रवाई की मांग

चाईबासा: जिला सह संयोजक जनजाति सुरक्षा मंच के हरिचरण सांडिल ने उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को एक पत्र भेजकर अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों के अवैध धर्मांतरण की जानकारी दी है. उनका कहना है कि जगन्नाथपुर अनुमंडल के हेस्सापी गाँव में 12 अनुसूचित जनजाति परिवारों को पादरी द्वारा अवैध रूप से ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया है.

चर्च निर्माण पर आपत्ति
हरिचरण सांडिल ने आरोप लगाया है कि बिना ग्राम सभा और प्रशासनिक अनुमति के आदिवासी भूमि पर अवैध रूप से चर्च का निर्माण किया गया है. यह कदम आदिवासियों की संस्कृति और परंपरा के लिए खतरा उत्पन्न कर रहा है. हेस्सापी गाँव अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र है, जहां इस प्रकार के अवैध धर्मांतरण से स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी संदेह उत्पन्न हो रहा है.

कानूनी कार्रवाई की मांग
हरिचरण सांडिल ने कहा कि अब तक स्थानीय जगन्नाथपुर थाना में झारखंड धर्म स्वतंत्र कानून 2017 के तहत पादरी के खिलाफ कोई एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की गई है. उन्होंने उपायुक्त से अपील की है कि स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: वारंटी ललित करकेटा हुआ गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time