Jamshedpur : आजादनगर में वर्षा ज्वेलर्स पर महिलाओं ने लगाया गहने हड़पने का आरोप, दुकानदार ने आरोपों को बताया निराधार, पुलिस के पास पहुंचा मामला

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित वर्षा ज्वैलरी दुकान से जुड़ा एक मामला शुक्रवार को सामने आया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और कुछ महिला ग्राहकों ने दुकान संचालक पर गहने हड़पने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि वर्षा ज्वैलरी पिछले करीब छह महीनों से बंद पड़ी थी। शुक्रवार को अचानक दुकान खुली तो आसपास के लोगों का ध्यान गया। लोगों के मुताबिक दुकान संचालक अंदर से सामान खाली करने में जुटा हुआ था और जल्दबाजी में दुकान समेटने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कुछ महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और अपने-अपने सोने के गहने वापस करने की मांग करने लगीं।

भुक्तभोगी महिलाएं

महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कुछ महीने पहले दुकान पर सोने के गहने ठीक कराने और मरम्मत के लिए दिए थे। इसके बाद दुकान बंद हो गई और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। महिलाओं का आरोप है कि शुक्रवार को जब उन्हें पता चला कि दुकान संचालक गुपचुप तरीके से दुकान खाली कर रहा है, तो वे तुरंत वहां पहुंचीं। आरोप है कि दुकानदार ने गहने लौटाने से साफ इनकार कर दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

वहीं दुकान संचालक ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उसका कहना है कि उसने अपने सभी ग्राहकों के गहने पहले ही वापस कर दिए हैं और किसी का भी जेवर उसके पास नहीं है। उसने महिलाओं के आरोपों को निराधार बताया है।

मामले की सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुकान संचालक को पूछताछ के लिए थाना ले जाया है। थाना प्रभारी के अनुसार पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ग्राहकों के दावों, रसीदों और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला ठगी का है या आपसी विवाद का। इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में लूट की योजना बनाते अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time