- घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, इलाके में मचा हड़कंप
रांची : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिटोला में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने आपा खोते हुए हथियार निकाल लिया और पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : सिद्धू–कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल में नम आंखों से मां सरस्वती की विदाई
घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी पति की तलाश और हथियार की बरामदगी को लेकर कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
There is no ads to display, Please add some



















































