जमशेदपुर : भारत सरकार द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, दिशोम गुरु श्रद्धेय शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किए जाने पर झारखंड में हर्ष और गौरव का वातावरण है।
झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन झारखंड की अस्मिता, आदिवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। उनका योगदान न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने जन आंदोलन के माध्यम से झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संघर्ष, विचार और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देता रहेगा। भारत सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जाना उनके ऐतिहासिक योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।
अमरप्रीत सिंह काले ने इस सम्मान के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित साह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान झारखंड की जनता की भावनाओं का सम्मान है और राज्य के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन करते हुए कहा कि उनका नाम झारखंड के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
There is no ads to display, Please add some



















































